नई दिल्ली- भारत और चीन के बीच चल रहे है तनाव में अब भारत का सबसे आधुनिक फाइटर जेट राफेल लद्दाख के आसमान में उड़ान भर रहा है। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक चला तो अब भारत की बेटियोंको राफेल विमानों को उड़ाने का मौका मिलेगा। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक ने कहा कि,' वायुसेना में रणनीतिक आवश्यकताओं को देखते हुए महिला लड़ाकू पायलटो को शामिल और तैनात किया गया है।'
वायुसेना की महिला लड़ाकू पायलट 'गोल्डन एरो'स्क्वार्डन में शामिल होंगी। सूत्रों के अनुसार ये महिला पायलट राफेल उड़ाने का प्रशिक्षण ले रही है। इससे पहले वो 'मिग-21' ये लड़ाकू विमान उड़ाती थी। महिला पायलट को राफेल फ्लीट के लिए आंतरिक चयन प्रक्रिया के द्वारा चुना गया है।
पिछले हफ्ते रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक ने संसद में कहा कि, 'अभी हवाई दल में 10 महिलाए लड़ाकू पायलट और 18 महिलाए नेव्हिगेटर है। हवाई दल महिला अधिकारियों की संख्या 1, 875 है। रक्षा मंत्रालय के अनुमोदन के बाद भारतीय वायुसेना ने वर्ष 2016 में ''फ्लाइंग ब्रांच की लड़ाकू स्ट्रीम में महिला एसएससी अधिकारियों के प्रवेश'' के लिए एक योजना आरंभ की थी. इसके अंतर्गत अब तक 10 महिला लड़ाकू पायलटों को कमीशन किया गया है।'
भारतीय वायुसेना में महिलाओ को मिला ये मौका लैंगिक समानता दर्शाती है। महिला फाइटर पायलट अब राफेल उड़ाकर भारत के लिए एक नया इतिहास रचेंगी।
No comments:
Post a Comment