मुंबई- कल रात मंगलवार 23 सितंबर के शाम को मुंबई का बारिश की वजह से बुरा हाल हुआ। इस वजह से शहर के निचले हिस्से में कई इलाके में पानी भर गया और लोगोंका जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सेंट्रल और वेस्टर्न रेल्वे के कई स्टेशनों पर और सड़कों पर जगह जगह पानी भर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उपनगरीय मुंबई में मंगलवार को 23.4 मिमी की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में भरी बारिश का अनुमान लगाकर सतर्कता का इशारा दिया है।
आज भी भारी बारिश की वजह से रेल्वे सेवा फ़िलहाल रोकी गयी है। ठाणे रेल्वे स्टेशन पर भुवनेश्वर-मुंबई स्पेशल, हावड़ा- मुंबई स्पेशल, हैदराबाद-मुंबई स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। पश्चिमी रेलवे के अनुसार चर्चगेट से अंधेरी के लिए चलने वाली लोकल ट्रेन को बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है।
गोरेगांव, सायन, चेंबूर, कुर्ला, किंग सर्कल, अंधेरी ईस्ट, सांताक्रुज जैसे बोहोत सारे इलकोंमें सड़के पानी में डूबी हुई है। और मुंबई में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी ऑफिस को आज बंद कर दिया गया है। बीएमसी ने भारी बारिश की वजह से लोगों को घरों में रहने को कहा है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, सिंधुदुर्ग और रायगड के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
No comments:
Post a Comment