स्कुल के वो दिन... - BuzzingNews 24/7

Breaking

Friday, September 18, 2020

स्कुल के वो दिन...

अगर आपको टाइम मशीन मिले तो आप अपने जिंदगी के कोनसे दिन फिरसे जीना चोहोगे? मै तो वो स्कुल के सुहाने दिन फिरसे जीना चाहूंगी। 

आज वर्तमान में जीते वक्त एक पल के लिए अगर हम पीछे मुड़ के देखते है तो वो पुराने स्कुल के दिन बड़े याद आते है...
जल्दी बड़े होने की मन में उम्मीद लिए वो स्कुल के दिनों में हमने ऐसी कई सारी यादे बनाई है जिनको हम आज याद करते है तो ऐसा लगता है काश वो स्कुल के दिन कभी जिंदगी से जाते ही नहीं। जिंदगी का सबसे हसीन पल होता है वो स्कुल का जमाना। कोई मुसीबते नही, जिंदगी से रेस लगा कर पहले आने की जिद नही और ना कोई जिम्मेदारियां। 

लेकिन एक मुसीबत जरूर होती थी उस वक्त वो भी सिर्फ और सिर्फ होमवर्क की। स्कुल के दिनों में भी वो होमवर्क की मुसीबत कितनी बड़ी लगती थी। लेकिन आज हम सोचे तो ऐसा लगता है वो मुसीबत भी बड़ी प्यारी थी, आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में ऐसा लगता है कि स्कुल की वो होमवर्क वाली मुसीबत और वो स्कुल के दिन ही फिरसे चाहिए। होमवर्क न करने पर शिक्षकोंसे जो मार पड़ती थी वो मार भी बड़ी प्यारी होती थी।

वो स्कुल में दोस्तों के साथ खेलना, हमारा खाना एक दूसरे से बाटना, स्कुल से घर आते वक़्त हंसी मजाक करना, स्कुल से घर आने के बाद माँ का बड़ी प्यार से पूछना की 'क्या हुआ बेटा आज स्कुल में?' फिर आते ही स्कुल की सारी बाते माँ को बताना, हमे पढ़ाई न करने का मन हो तो माँ पापा हमारा होमवर्क करके देते थे। सचमें कितने सुहाने थे वो दिन ना जिम्मेदारियों का बोज, ना पैसे कमाने का टेंशन बस् अपनी जिंदगी बेफिकर् होकर जीना।
स्कुल के दिनों में ऐसा लगता था कब हम बड़े होंगे लेकिन आज लगता है वो स्कुल के दिन ही बहुत अच्छे थे। आज जब वो सुहाने पल याद करते है तो ऐसा लगता है काश हमें फिरसे वो दिन जीने को मिले। आज की दौर में जब हमारी राहे मुसीबतों से भरी है तो हमे वो स्कुल के दिन ही कुछ न कुछ सिखाते है। जिंदगी की राहों में बहुत लोग मिलेंगे  लेकिन हमें याद तो स्कुल और स्कुल के दोस्तों की ही आयेगी।  भले ही वो दिन पुराने हो गए है लेकिन उन दिनों की यादे अभी भी ताजा है। 

6 comments:

Pages