भारत में आज मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस।देश में पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी,1950 में मनाया गया था।आज के दिन सन् 1950 को भारत सरकार ने अधिनियम (एक्ट) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। गणतत्र दिवस को राष्ट्र पर्व भी कहा जाता है।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी परेड आयोजित की गई थी। परेड में तीनों सेना (जल सेना,वायु सेना,थल सेना) के समूह ने भाग लिया था । देश के अलग - अलग राज्यों की झलक दिखाई गई झाकियों द्वारा।
सर्वप्रथम प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल,दिल्ली में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मॉन रखा। राष्ट्रपति कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहराया ,उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। और इसी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आगमन हुआ।
परेड की शुरुआत में हेलीॉप्टरों ने दर्शकों पर फूल बरसाए ओर पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को सलामी दी। राजपथ पर पहली बार बांग्लादेश की 122 सैनिकों की सेना हुई शामिल। इसके बाद राजपथ पर दिखी भीष्म टैंक और ब्रहमोस मिसाईल की ताकत। तीनों सेनाओं के जवानों ने दिखाया दम।
समारोह में पहली बार शामिल हुई लद्दाख की झांकी ओर यूपी की झांकी में दिखाई दी राम मंदिर की झलक। राज्यों के बाद केन्द्रीय मंत्रालयों की झांकी में कोरोना संकट के मुद्दे को दर्शाया गया है।राजपथ पर कलाकारों ने दिखाया कमाल।अंत में जगुआर,मिग -29 जैसे लड़ाकू विमानों के साथ राफेल ने पहली बार दिखाया अपना दम।
आखिर में तिरंगे गुब्बारों से गणतंत्र दिवस का जश्न खत्म हुआ। राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रभवन के लिए रवाना हुए और हर बार की तरह ,पीएम मोदी ने जाने से पहले लोगों से मुलाकात की ओर अभिवादन किया।
No comments:
Post a Comment