मुंबई- महाराष्ट्र में कोरोना का संसर्ग बढ़ने की वजह से मुंबई पुलिस ने 30 सितंबर तक निषेधाज्ञा आदेश का विस्तार किए जाने के बाद भी राज ठाकरे के घर के बाहर बढ़ती भीड़ देखने को मिली। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में शामिल होने के लिए मनसे पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के घर पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ दिखाई दी।
शुक्रवार को मध्य मुंबई के दादर इलाके में राज ठाकरे के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठे होने के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हुआ है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि ये लोग आधिकारिक तौर पर मनसे में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया की, "ये लोग वर्ली इलाके से हैं और आज पार्टी में शामिल हुए।"
पदाधिकारी ने यह भी कहा के, "मनसे प्रमुख के घर के बाहर के क्षेत्र में कुछ देर के लिए भीड़भाड़ रही लेकिन हमने लोगों से सामाजिक दूरी कायम रखने को कहा था।"
कोरोना वायरस का संसर्ग बढ़ने की वजह से मुंबई पुलिस ने तरफ से निषेधाज्ञा आदेश का 30 सितंबर तक विस्तार करने का निर्णय किया गया है।
Nice
ReplyDeleteThabks😊
DeleteKeep progressing Divya
ReplyDeleteGreat
ReplyDeleteThanks😊
DeleteGreat❣❣
ReplyDeleteThanks 😊
ReplyDelete