चेन्नई सुपर किंग्स के जीत के साथ हुआ IPL 2020 का आगाज, इन दो बड़े खिलाड़ियों ने जड़े अर्धशतक - BuzzingNews 24/7

Breaking

Saturday, September 19, 2020

चेन्नई सुपर किंग्स के जीत के साथ हुआ IPL 2020 का आगाज, इन दो बड़े खिलाड़ियों ने जड़े अर्धशतक

 


विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट लीग IPL की शुरुआत शनिवार को दुबई में खेले गए IPL सीजन १३ के पहले मैच के साथ हुआ। 

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन १३ का पहला मैच  डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बिच शनिवार को खेला गया. जिसमे CSK ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से मात दी. चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. 

CSK के गेंदबाजों ने २० ओवर में मुंबई इंडियंस के टीम को १६२ रन तक ही सीमित रखा. चेन्नई के गेंदबाजों ने पारी में कुल ९ विकेट झटके जिसमे सर्वाधिक लुंगी नगड़ी ने ३ विकेट निकाले. बाकी गेंदबाजों में दीपक चहर-२, रविंद्र जडेजा-2 ,पियूष चावला-१, और सैम करन ने १ विकेट निकाले. 

बल्लेबाजी के शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने अच्छी साझेदारी की जिसमे हिट मैन रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए चार ओवर में ४५ रन की साझेदारी की फिर पांचवे और छठे ओवर में रोहित और कॉक के जाने के बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया. मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते हुए सर्वाधिक ३१ गेंदों में ४२ रन सौरभ तिवारी ने बनाये. 

गेंदबाजी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी. चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. CSK ने अपने दोनों ओपनिंग बैट्समैन को ६ रन पर ही गवा दिया जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे फॉफ डु प्लेसिस और अम्बाती रायुडू. दोनों ही बल्लेबाजों ने सूझ-बूझ के साथ बल्लेबाजी की अम्बाती रायुडू ने सर्वाधिक ७१ रनो की पारी खेली और आईपीएल का आगाज अर्धशतक के साथ किया वहीं दूसरी ओर फॉफ डु प्लेसिस ने भी ५८ रनो की पारी के साथ इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाया. चेन्नई सुपर किंग ने बीसवें ओवर के दूसरी गेंद पर १६६ रन बना कर पारी अपने नाम की. 

इन दोनों खिलाड़ियों के बदौलत ही चेन्नई सुपर किंग्स लीग का पहला मैच बिना किसी परेशानी के अपने प्रतिद्वंदी  मुंबई इंडियंस से जीत पायी. पिछले साल आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियंस से शिकस्त के बाद चेन्नई सुपर किंग्स  के लिए सीजन १३ की शुरुवात अच्छी साबित हुई.

मैन ऑफ़ दी मैच का ख़िताब अम्बाती रायुडू को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए दिया गया. 

बता दे की आईपीएल हर साल अप्रैल के महीने में खेला जाता है. लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते इसे सितम्बर तक टाल  दिया गया था. अब इसे दुबई में खेला जा रहा है. खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए और भारत में बढ़ते संक्रमण को देख BCCI ने ये निर्णय लिया है. खिलाड़ियों को मैच से पहले अपनी जांच करवाना  अनिवार्य है. इसी के साथ BCCI द्वारा बनाये गए नियमो का पालन करना भी अनिवार्य है.

कोरोना के चलते इस साल होने वाले विश्व कप को भी इंटरनेशनल क्रिकेट असोसिएशन (ICC) ने अगले साल तक के लिए टाल दिया है.

लीग का दूसरा मैच दिल्ली और पंजाब के बीच है जो की रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा. 


16 comments:

  1. Thanks for notifying me and inspiring me towards the news and headlines .....

    ReplyDelete
  2. Thank you! For sharing this detailed piece of information regarding the match since I missed it. It is great!🙏👍

    ReplyDelete
  3. Thank you sir for your kindest information we are looking forward for more info.

    ReplyDelete
  4. Thank you so much. We will surely provide you with the latest news.

    ReplyDelete
  5. Thank you bro for this osm news. As u are the one who made me a reader and I'll always be thankful for that🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete

Pages