![]() |
| Image Source:- Hindustan Times |
पिछले तीन सीजन में हार के साथ शुरुआत करने वाली RCB ने आईपीएल सीजन 13 की शुरुआत अपने गेंदबाजी की बदौलत जीत के साथ किया.
आईपीएल के तीसरे दिन का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराईज़र्स हैदराबाद के बीच हुआ. दुबई के मैदानों को देखते हुए SRH के कप्तान डेविड वॉर्नर टॉस जीतकर मेजबान टीम RCB को बैटिंग के लिए न्यौता दिया.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ओपनिंग बैट्समैन के तौर पर एरॉन फिंच और देवदार पडीदार को उतारा. अपने डेब्यू मैच में पडीदार ने बेहतरीन बलेबाजी करते हुए 8 चौकों की मद्द के साथ 42 गेंदों में 56 रन बना आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया. वही दूसरी ओर एरॉन फिंच ने 27 गेंदों में 29 रन बनाए. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शानदार 90 रनों की साझेदारी की. इसके अलावा RCB के मिस्टर 360 ए बी डिविलयर्स ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 51 रनों की पारी खेल अर्धशतक जड़ा.
RCB ने 20 ओवर में हैदराबाद को 4 विकेट गँवा कर कुल 164 रनों का लक्ष्य दिया. हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एन नटराजन, अभिषेक शर्मा और विजय शंकर तीनों ने एक एक विकेट झटके.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका दूसरे ही ओवर में कप्तान डेविड वार्नर के रूप में मिला। वार्नर सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पहला विकेट 6 रन पर गँवाने के बाद दूसरे विकेट के लिए मनीष पांडे और जॉनी बैरिस्टरो ने सूझ बूझ के साथ 71 रनों की पारी खेली. हैदराबाद की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी जॉनी बैरिस्टरो बने जिन्होंने 43 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली.
इसके बावजूद भी RCB के गेंदबाजो ने हैदराबाद के पूरी टीम को 153 रनों पर आल आउट कर मैच अपने नाम किया. बैंगलोर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा यजुवेंद्र चहल ने 3 विकेट झटके उनके अलावा शिवम दुबे और नवदीप सैनी ने 2-2 विकेट और डेल स्टेन ने एक विकेट निकाले.
प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब यजुवेंद्र चहल को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए दिया गया.
मैच के बीच में SRH के प्रमुख गेंदबाजो में से मिचेल मार्श चोटिल हो गए. जिसके बाद उन्हें मेडिकल असिस्टेंस के साथ मैदान से बाहर जाना पड़ा.
आईपीएल का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स ओर चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार को दुबई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Best news.!!
ReplyDeleteThank You
ReplyDeleteGood job 🤗🤗
ReplyDeleteThank You
ReplyDelete